अमोघ फल प्रदान करती है शिव साधना: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना निरंतर जारी है। साधना में शामिल होने आए भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि शिव साधना अमोघ फल प्रदान करती है। सावन में आस्था और विश्वास के शिव आराधना करने वाले भक्त का कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि सावन में प्रकृति नूतन श्रंग्रार करती है और भगवान शिव को प्रकृति से अत्यंत लगाव है।

इसलिए सावन में शिव आराधना का अत्यधिक महत्व है। प्राचीन काल से ही सावन में शिव आराधना का प्रचलन रहा है। सावन में करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ों में गंगाजल ले जाकर शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।



