भाईचारे की मिसाल बने हाजी कासिम, शिवभक्त कांवड़ियों के ठहरने की कराई व्यवस्था
सराय में जनपद फरीदाबाद से आए शिवभक्तों का किया स्वागत, निजी स्कूल में ठहरने व सुविधाओं का किया इंतजाम

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार, सराय। सावन माह की कांवड़ यात्रा के दौरान सराय गांव में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी हाजी कासिम ने जनपद फरीदाबाद, हरियाणा से कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों के ठहरने की अपने निजी स्कूल न्यू ऑक्सफोर्ड अकैडमी जूनियर हाई स्कूल, सराय में पूरी व्यवस्था कराई। हाजी कासिम ने शिवभक्तों के लिए ठहरने के साथ-साथ उनकी आवश्यक सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि अतिथि का सम्मान और जरूरतमंद की सेवा करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष मिला। इस दौरान गांव के सम्मानित बड़े भाई राजकुमार यादव जी, बिरम सिंह यादव जी सहित सराय गांव के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने शिवभक्तों का स्वागत किया और उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। हाजी कासिम के इस सेवा भाव की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में भाईचारे, प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। सराय गांव में शिवभक्तों की सेवा के इस प्रयास ने ‘इंसानियत सबसे बड़ा धर्म’ का संदेश दिया।



