उत्तराखंड

संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर जोर, संत समाज से जनजागरण का आह्वान

राष्ट्रहित और सुशासन से जुड़ा विषय: धामी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर संत समागम आयोजित हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बार-बार चुनाव से विकास कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने संत समाज से ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के पक्ष में जनजागरण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन और विकास की निरंतरता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से समय, धन और प्रशासनिक संसाधनों की बचत हो सकती है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि लगातार चुनाव से शिक्षकों और सरकारी मशीनरी का समय चुनाव ड्यूटी में लगता है, जिससे विकास और शिक्षा प्रभावित होती है।

कार्यक्रम में डॉ. हरिहरानंद महाराज, महंत मंगलदास महाराज, गोपालदास महाराज, जसविंदर दास महाराज, योगी ऋषि आशुतोष महाराज, स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज, श्रीमहंत हरिगिरि महाराज, साध्वी प्राची, महंत दाती महाराज, प्रमोद कृष्णम महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, महामंडलेश्वर ज्ञानदास, महामंडलेश्वर ललितानंद, स्वामी यतीश्वरानंद महाराज और महंत दुर्गादास सहित संत मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, मेयर किरण जैसल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश संयोजक आदित्य चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री नितिन गौतम, राज्य मंत्री आदेश सैनी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे। संचालन महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने किया।

Related Articles

Back to top button