फेरूपुर में किताबों की दुकान के ताले तोड़कर चोरी, 19 हजार रुपये नकद ले गए चोर

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
फेरूपुर। ग्राम सपरा निवासी हिशतेश चौहान की फेरूपुर स्थित किताबों की दुकान में 21 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखा सामान तथा गल्ले में रखे करीब 4 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। इसके अलावा हिशतेश चौहान के पर्स में रखे करीब 15 हजार रुपये भी चोर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।

इसके बाद उन्होंने फेरूपुर पुलिस चौकी, थाना पथरी में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई और चोरी हुए सामान व नकदी की बरामदगी की मांग की। दुकान में चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



