उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर्व से मजबूत होती हैं पारिवारिक परंपराएं: स्वामी नागेंद्र

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम में रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने शिवालय निकेतन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज को राखी बांधकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान बहन बिंदा वालिया ने अपने भाई अनंत जायसवाल की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। अनंत जायसवाल ने बहन बिंदा वालिया को उपहार स्वरूप चॉकलेट भेंट की और उनकी रक्षा करने तथा जीवन के हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया।

वहीं, स्वामी नागेंद्र महाराज ने बच्चों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। सनातन संस्कृति पर्वों की संस्कृति है और भारत में मनाए जाने वाले प्रत्येक पर्व के पीछे सामाजिक एवं पारिवारिक संदेश निहित है। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन एक-दूसरे के प्रति स्नेह और विश्वास व्यक्त करते हैं, जिससे पारिवारिक परंपराएं और रिश्तों की डोर और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार और रिश्तों के महत्व को समझना बेहद आवश्यक है।

ऐसे पर्व नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर स्वामी अनंतानंद, स्वामी रामानुज सरस्वती, महंत साधनानंद, स्वामी विपनानंद सहित अनेक संत-महंत तथा अमित वालिया, हिमांशु वालिया, ऋतिका वालिया, गायत्री वालिया, नितिन वालिया, रीना वालिया, भव्या वालिया, आरूष वालिया, हर्षिता वालिया, पीहू वालिया आदि श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button