सफाई कर्मचारियों को मेयर किरण जैसल ने बांधा रक्षा सूत्र, जताया सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। रक्षाबंधन के अवसर पर मेयर किरण जैसल ने सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कुछ व्यक्ति रिश्तों की डोर बांधते हैं, जबकि कुछ लोग पूरे शहर की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाते हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए समर्पण और मेहनत से कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के योगदान का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका परिश्रम शहर के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनी वर्मा, मन्नू रावत, जिला महामंत्री रेनू शर्मा, डा. चित्रा शर्मा, मनीषा त्यागी, रमा शर्मा, बिंदिया गोयल, कुमारी अंशिका, कुमारी दीक्षा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




