उत्तराखंड

टी-20 क्रिकेट लीग के लिए 13 व 14 सितंबर को होंगे खिलाड़ियों के ट्रायल

16 वर्ष या अधिक आयु के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा, पंजीकरण के बाद भल्ला स्टेडियम में होगा ट्रायल

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा प्रस्तावित प्रथम हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 13 एवं 14 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार राय ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा, जबकि 14 सितंबर को भल्ला स्टेडियम में ट्रायल आयोजित होंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। खिलाड़ी की आयु 16 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज और रंगीन फोटो भी उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन खिलाड़ियों को टी-20 लीग का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। लीग के आयोजन से हरिद्वार की स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button