मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का लिया जायजा
निर्माणाधीन कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। मुख्य सचिव श्री आनंद वर्द्धन आज हरिद्वार भ्रमण पर हैं। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत उन्होंने निर्माणाधीन विभिन्न विकास एवं मेला संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। उन्होंने कुंभ मेला-2027 को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त गढ़वाल श्री आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, आईजी (कुंभ) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर, एसएसपी (कुंभ) श्री आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




