अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने संतों के साथ देखी हनुमान अंश फिल्म

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने संतों के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी। सिडकुल स्थित पेंटागन में मॉल में फिल्म देखने पहुंचे श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने फिल्म की प्रशंसा करते हुए सभी से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा के केंद्र बाबा नीम करौरी महाराज साक्षात महावीर हनुमान का अवतार थे। फिल्म में उनके जीवन के अदभूत पलों को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौरी की कृपा से ही बेहद कम लागत में बनी फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि बाबा नीम करौरी महाराज भक्तों पर सदैेव कृपा करते हैं। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दर्शन भारती, स्वामी रविदेव शास्त्री सहित कई संत महंत शामिल रहे।



