मेयर किरण जैसल एवं पार्षद मोनिका सैनी ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। मेयर किरण जैसल एवं वार्ड 19 की पार्षद मोनिका सैनी ने मातृछाया अस्पताल के पीछे सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।

पार्षद मोनिका सैनी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सड़क निर्माण की मांग को पूरा करते हुए कार्य शुरू कराया गया है। वार्ड में सड़क, नाली, सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, एके शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, ईश्वर चावला, विनोद गुप्ता, अशोक गिरी, राजीव त्यागी, केदारनाथ वर्मा, शुभाष जांगिड़, हेमंतपाल, गौरव वर्मा, भाव्या वर्मा एवं शशांक भारद्वाज मौजूद रहे।



