गृहस्थ को कोठारी बनाकर महंत भगतराम ने उड़ाया अखाड़ा और सनातन परंपरांओं का उपहास: बाबा बेअंत दास

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित बाबा बीरम दास गद्दी के महंत कारसेवा वाले बाबा बेअंत दास ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य ने धर्म रक्षा के लिए अखाड़ों का गठन किया था। लेकिन श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में अखाड़ा परंपरा और संत परंपरा का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। महंत भगतराम ने एक गृहस्थ को कोठारी बनाकर सनातन परंपरांओं का उपहास उड़ाने का जो कार्य किया है। उससे अखाड़े के संतों महंतों में रोष है। बाबा बेअंत दास ने कहा कि अखाड़ों में कोठारी का पद बेहद महत्वपूर्ण है। परंपरा है कि पंच परमेश्वर व अन्य संत महंत अखाड़े के किसी संत को ही कोठारी पद की जिम्मेदारी सौंपते हैं।

लेकिन महंत भगतराम ने अखाड़े के नियमों और संत परंपरा का खुलेआम उल्लंघन करते हुए एक गृहस्थ को कोठारी बनाकर धर्म विरूद्ध कार्य किया है। उन्होंने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन भगवान श्रीचंद्र का अनुयायी है। अखाड़ा परंपरा के विरूद्ध कार्य कर महंत भगतराम ने भगवान श्रीचंद्र का भी अपमान किया है। जल्द ही अखाड़े के संत महंत बैठक कर महंत भगतराम के धर्म विरोधी कार्य पर विचार कर निर्णय लेंगे।



