उत्तराखंड

हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया ने श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया

स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट कर संतों के जीवन पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चा की

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। हरिद्वार आयी बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी हिंदी फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया ने श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के बाद अनुप्रिया ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। हनुमान अंश की सफलता के बाद अनुप्रिया ने संतों के जीवन पर फिल्म बनाने की इच्छा जतायी है। उन्होंने कहा कि शुरूआत में हनुमान अंश को फ्लॉप बताया जा रहा था। कोई बड़ा नाम और कलाकार नहीं होने तथा बेहद कम बजट में बनी फिल्म बाबा नीम करौरी के आशीर्वाद से लगातार सफल हो रही है। जेन जी को फिल्म काफी पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि स्वामी कैलाशानंद गिरी से मुलाकात के बाद उन्हें संत महापुरूषों पर फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली है। जिस पर वे जल्द ही काम शुरू करेंगी।

अनुप्रिया को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशनंद गिरी ने कहा कि फिल्म की कामयाबी के बाद अनुप्रिया मां दक्षिण काली का आशीर्वाद लेने आई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म में बाबा नीम करौरी के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जिस प्रकार साधारण भाषा और बिल्कुल सादे स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है। वह अति प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि फिल्म सभी को भक्ति और श्रद्धा का संदेश देने में कामयाब रही है। इसके लिए अनुप्रिया बधाई की पात्र हैं।

Related Articles

Back to top button