उत्तराखंड

नवरात्रों में देवी का स्वरूप धारण कर नृत्य करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि देवी देवताओं का स्वरूप धारण कर नृत्य कर सनातन धर्म का उपहास उड़ाने जैसे कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी नवरात्र के दौरान मां दुर्गा या मां काली का रूप धारण कर नृत्य करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद द्वारा सचेत किए जाने के बाद भी कुछ लोग देवी देवताओं का रूप धारण कर नृत्य करने का कार्य कर रहे हैं। जो कि पूरी तरह अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति विश्व की सबसे महान संस्कृति है।

हिंदू देवी देवताओं के स्वरूप में नृत्य करने से विरोधी तत्वों को सनातन धर्म संस्कृति का उपहास उड़ाने का अवसर मिलता है। इसलिए अखाड़ा परिषद ने आगामी नवरात्र पर्व के दौरान देवी स्वरूप धारण कर नृत्य करने वालों पर कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है। जो भी व्यक्ति इस प्रकार का कृत्य पाया जाएगा। उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा और कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने नवरात्रों के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले संगठनों से सहयोग की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button