एथेनिया हाई स्कूल में ‘छात्र एवं डॉक्टर संवाद सत्र’ संपन्न

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। एथेनिया हाई स्कूल, सहारनपुर में आज “हेल्दी स्टूडेंट्स, ब्राइटर फ्यूचर” थीम पर छात्र एवं डॉक्टर इंटरैक्टिव सेशन का सफल आयोजन किया गया। केंद्रीय आईएपी के स्कूल हेल्थ कार्यक्रम ओजस के तहत इस समय शहर के सभी स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों के साथ चिकित्सको के संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमे विभिन्न बालरोग विशेषज्ञ सीधे स्कूली छात्रों के बीच पहुच कर उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी शारीरक और मानसिक समस्याओं के समाधान बता रहे है। इसमें अभिभावक भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। अथेनिया हाई स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के वरिष्ठ डॉक्टरों के पैनल ने छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव, खान-पान, तनाव, व्यवहारिक समस्याओं और भविष्य के करियर को लेकर खुलकर सवाल पूछे। पैनल में IAP अध्यक्ष डॉ. रविकांत निरंकारी, डॉ. अरुण अनेजा, डॉ. पुनीत खुराना, डॉ. विकास जैन, डॉ. अल्पना त्रिपाठी एवं चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट वैशाली चौधरी ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।

विशेषज्ञों ने बताया कि इस उम्र में संतुलित पोषण, फिजिकल एक्टिविटी, सकारात्मक सोच, 8-9 घंटे की नींद, मोबाइल का सीमित उपयोग और बड़ों से खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ पर जोर देते हुए कहा गया कि तनाव को कमजोरी न समझें, समय पर मदद लें। डॉ. रविकांत निरंकारी ने मेंटल रिलैक्सेशन और पढ़ाई में फोकस बढ़ाने की विशेष तकनीक छात्रो को सिखाई। उन्होंने बताया कि तनाव, चिंता, परेशानी, आलोचना और पीयर प्रेशर से कैसे बचा जाए और पॉजिटिव कैसे रहा जाए। छात्रों ने इस तकनीक का मौके पर ही अभ्यास भी किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए और उन्होंने अपने बच्चों के स्वास्थ्य और विकास संबंधी प्रश्न पूछे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सत्र छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।



