उत्तराखंड

जिला कारागार में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चश्मे व दवाइयां वितरित

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कारागार रोशनाबाद में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन शर्मा एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद बंदियों को निशुल्क चश्मे एवं दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि जिला कारागार जैसे स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं की विशेष आवश्यकता होती है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। शिविर में रोटरी क्लब कनखल की ओर से हरपाल सिंह, साहिल चावला, सी.एम. जैन, विक्रमजीत, अनुभव गर्ग, जश्न अरोड़ा, शीलू भाटिया एवं नरेश रानी गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर की ओर से डॉ. हिमानी जोशी, डॉ. स्वाति भर्तृवाल, डॉ. मंजू, डॉ. अलका दीप, डॉ. ऋचा एवं अनुभूति ने सेवाएं प्रदान कीं। कारागार प्रशासन एवं चिकित्सा टीम ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button