उत्तराखंड

निरंजनी मायापुर रामलीला में कैलाश लीला का भव्य मंचन

रावण-वेदवती संवाद ने मोहा दर्शकों का मन, जय श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय हुआ पंडाल

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था में कैलाश लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला के दौरान रावण-वेदवती संवाद का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रामभक्तों के जयघोष और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। रावण की भूमिका हरिद्वार के प्रसिद्ध कलाकार अमित बोरी ने निभाई। वेदवती का पात्र विकास शर्मा, भोलेनाथ की भूमिका भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा, विभीषण का अमित शर्मा, कुंभकरण का कृष्णा चंचल, ब्रह्मा का विजय तथा नंदीगण की भूमिका पंकज चौहान ने निभाई। बाल कलाकारों ने भी शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि कनखल मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सूरज भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सुभाष चंद गुप्ता, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, अतुल जुनेजा, सुमित बोरी, अंकित तिवारी, सचिन बेदी, शिवम वर्मा, आर्यन मनोचा, जॉनी अरोड़ा, लक्ष्य शास्त्री, शिवम भारद्वाज और ओम प्रकाश भाटिया सहित बड़ी संख्या में रामभक्त एवं दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button