उत्तराखंड

श्रीमहंत रविंद्रपुरी-हरिगिरी के नेतृत्व में दिव्य-भव्य होगा कुंभ मेला: श्री महंत रघुमुनि

संतों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के मुखिया महंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले के साथ नासिक और उज्जैन के कुंभ मेले भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज तथा अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज के नेतृत्व में दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला सनातन संस्कृति की अद्भुत पहचान है। अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में सभी अखाड़ों के संत-महापुरुषों के साथ करोड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। संतों के दिव्य प्रवचनों से देश-दुनिया को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि कुंभ मेले में संतों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अखाड़े और संत समाज कुंभ मेले को लेकर उत्साहित हैं। सभी के सहयोग से कुंभ मेला सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

महंत प्रज्ञान मुनि और महंत रमन मुनि ने भी कुंभ मेले में संत-महंतों और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। महंत प्रज्ञान मुनि ने बताया कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज को निरंजनी, जूना, अग्नि, आह्वान, निर्मोही, निर्मल, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन और आनंद अखाड़ा सहित नौ अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इन अखाड़ों के पदाधिकारी और संत-महंत हरिद्वार, नासिक और उज्जैन सहित सभी कुंभ मेलों में श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज और श्रीमहंत हरिगिरी महाराज के नेतृत्व में भाग लेकर सनातन संस्कृति को मजबूत करने में योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button