241 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा के तहत कुतुबशेर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम के लिए सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 241.59 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दबनी कब्रिस्तान तालाब के पास से अरशद उर्फ अडवाणी पुत्र शमीम, निवासी ऊंची मस्जिद के पास, मोहल्ला ढौलीखाल, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कुतुबशेर में मु0अ0सं0 0471/26, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकों की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



