उत्तराखंड

दिल्ली की गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखे चोरी के जेवरात बरामद

मंगलौर पुलिस ने चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की, आरोपी ने 2.51 लाख रुपये का लिया था ऋण

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। मंगलौर पुलिस ने ग्राम उदलहेड़ी में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली से शेष सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने चोरी के जेवरात बेचने के बजाय दिल्ली के भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखकर 2,51,200 रुपये का ऋण लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेवरात बरामद कर चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की। कोतवाली मंगलौर में दर्ज मुकदमे के संबंध में पुलिस ने आरोपी राहुल को 3 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। उस दौरान उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी के शेष सोने के जेवरात उसने 7 अगस्त को दिल्ली के भजनपुरा स्थित कैपरी गोल्ड लोन शाखा में गिरवी रखे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की अभिरक्षा का रिमांड प्राप्त कर उसकी निशानदेही पर दिल्ली पहुंचकर संबंधित शाखा से शेष जेवरात बरामद किए। शाखा के अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार बरामदगी की कार्रवाई पूरी की गई। चोरी का पूरा माल बरामद होने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button