उत्तराखंड
पथरी पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी पकड़े
अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। कोतवाली पथरी पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान इक्कड़ कला निवासी सुभाष पुत्र हरिराम को पांच लीटर और ग्राम दुर्गागढ़ निवासी सचिन पुत्र ब्रह्मपाल को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।




