उत्तराखंड

नेपाल के आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आई गोर्खाली महिला कल्याण समिति

गोर्खाली सुधार सभा को सौंपी 1.70 लाख रुपये की सहायता राशि

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने 1.70 लाख रुपये की सहायता राशि जुटाकर गोर्खाली सुधार सभा को सौंपी। शुक्रवार को समिति के पदाधिकारी देहरादून स्थित सभा के कार्यालय पहुंचे और सहायता राशि सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंपी। इस राशि में गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने 50 हजार रुपये तथा समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने एक लाख 20 हजार रुपये का सहयोग दिया। समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करना सभी का सामाजिक दायित्व है। नेपाल में बाढ़ के कारण लोग कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।

समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी, रेखा शर्मा और चंपा उपाध्याय ने कहा कि आपदा के समय पीड़ितों के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना का परिचायक है। सपना खड़का, मंदिरा भंडारी और तारा शर्मा ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि संकट के समय सभी को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान लोकनाथ सुबेदी, शमशेर बहादुर बम, विजय शर्मा सुबेदी, कमला सुबेदी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button