2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, हरिद्वार की सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भाजपा जिला हरिद्वार की संगठनात्मक बैठक मारुति वाटिका, जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी एवं नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की। बांसुरी स्वराज ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस के भ्रम का जवाब सरकार के विकास कार्यों और संगठन की ताकत से दिया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), रोजगार और खेलों को प्रोत्साहन देने जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज, सड़क सुविधाओं के विस्तार और किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि संगठन भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ जीतने के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करे। बैठक में दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ. जयपाल चौहान, हरिद्वार के महापौर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, विकास तिवारी, सुशील चौहान, जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, हरजीत सिंह, रेशु चौहान, रितु ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, रजनी वर्मा, हरित सैनी, पारुल चौहान, चित्र कुमार सैनी, विपिन शर्मा, तेलूराम चनरिया, जसवीर बसेड़ा, अभिनव चौहान, रेनू शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश सैनी, सुशील पवार, विवेक चौहान, जितेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह कश्यप, डॉ. प्रदीप चौधरी, राव जमीर और एजाज हसन सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



