उत्तराखंड

बड़ी रामलीला में सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी (बड़ी रामलीला) के रंगमंच पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। दादा गुरु भगवत शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने शानदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ताड़का की डरावनी प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया, वहीं मिथिला में सूखे के कारण किसानों की व्यथा और वर्षा के लिए राजा जनक द्वारा हल चलाने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों का प्रतीक है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

वहीं, रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की अटूट आस्था का प्रमाण है। मंच संचालन ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल और प्रवक्ता डॉ. संदीप कपूर ने किया। इस अवसर पर महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन और मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button