बीटी गंज रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
107वें रामलीला महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने किया उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
रुड़की। नगर की ऐतिहासिक बीटी गंज रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित 107वें श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान, मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। मुख्य अतिथि जीवनदीप आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने रामलीला मंच का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर समिति को महोत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा, पूर्व मेयर गौरव गोयल व यशपाल राणा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, समाजसेवी अक्षय प्रताप सिंह, महेंद्र काला और युवा नेता विभोर सेठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती कर तिलक लगाया और आशीर्वाद लिया। रामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व 107वीं रामलीला पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जिससे बीटी गंज का वातावरण भक्तिमय हो गया। स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल ने किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुबोध गुप्ता सहित हरिमोहन कपूर, सागर गोयल, ध्रुव गुप्ता, दीपक शर्मा, शरद गुप्ता, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, नितिन गोयल, मनोज अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, विशाल गुप्ता, नवनीत गर्ग, प्रदीप परूथी, दीपक शुक्ला, अभिषेक मित्तल, अमन अग्रवाल, शोभित कुच्छल, सीके गर्ग, शेखर सिंघल, आशीष अग्रवाल, वरुण गोयल, विपिन सिंघल, पंकज सिंघल, सुमित चौहान, पीयूष जैन, अंशुल साहनी, वरुण जैन, गौरव मेंहदीरत्ता, सुधीर कालरा, देशबंधु गुप्ता, पंकज जैन, संजीव गोयल, शौर्य प्रताप सिंह, कुशाग्र गर्ग, साहिल सैनी, सतीश सैनी, पार्षद शिवम अग्रवाल, दीपक तायल, डॉ. टेक बल्लभ और तुषार गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



