मोहम्मद बाबर गाजी बने सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव
अरविन्द राजभर ने नियुक्ति कर फूल-मालाओं और बुके से किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर गाजी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री अरविन्द राजभर ने उनकी नियुक्ति की। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबर गाजी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अरविन्द राजभर ने कहा कि मोहम्मद बाबर गाजी लंबे समय से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार जमीनी स्तर तक होगा।

वहीं, मोहम्मद बाबर गाजी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बाबर गाजी की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।



