उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, अपने कार्यकाल के 3 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट किया

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट किया। सीएम धामी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। तीन सालो में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने बेहतर कार्य किए।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से दूसरी राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार को चुना है। सरकार ने पहले दिन से संकल्प लिया था जिसमें युवाओं को भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी दी गई। कानून बनने के बाद नकल विहीन परीक्षा हुई जिसने 14800 युवाओं को नौकरी मिली। स्वरोजगार के दिशा में कार्य हुए। महिला उत्थान की दिशा में सरकार आगे बढ़ी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की दीपावली के अवसर पर सशक्त बहना योजना शुरू हुई। सरकार का उद्देश्य सरकार और शासन अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, उसके लिए प्रयासरत है। किसानो के लिए कार्य किए जिससे उनकी आय दुगुनी हो। पीएम मोदी ने जो केदारनाथ में कहा था उस दिशा में आगे बढ़ी है सरकार और कोशिश है कि उत्तराखंड श्रेष्ठ राज्य बने।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महान दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर देश की युवा शक्ति प्रगति पथ पर आगे बढ़कर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। उनके विचारों का अनुसरण कर सभी को समाजसेवा के लिए नवचेतना का संचार करना होगा।

Related Articles

Back to top button