उत्तर प्रदेश

मरीजों के साथ रखे उचित संवाद: डॉ ऋषि भाटिया

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन, सहारनपुर शाखा की जनरल बॉडी मीटिंग होटल जीपीओ रोड स्तिथ एक सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम में अनेको वैज्ञानिक वार्ताएं हुई जिसमे मुख्यरूप से मेडिकोलीगल दृष्टिकोण से रोगी के रिकॉर्ड की रखरखाव की जानकारी डॉ. ऋषि भाटिया ने दी। उन्होंने मरीजों के रिकॉर्ड को सही तरीके से रखने, लिखित सहमति लेने और मरीजों के साथ उचित संवाद करने के बारे में बताया। उन्होंने बीमारी और उपचार या सर्जरी के बारे में सही तरीके से समझाने और ओपीडी रिकॉर्ड्स को बनाए रखने पर जोर दिया। वहीँ ब्रॉट डेड केसेज के लिए प्रोटोकॉल की जानकारी डॉ. ए.एस. जग्गई ने दी,उन्होंने कहा कि यदि मरीज की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी है तो इसका लिखित विवरण परिजनों को जरूर दें।

नर्सिंग होम्स में फायर इक्विपमेंट के रख रखाव व उपयोग की जानकारी- श्री प्रताप सिंह, सी.एफ.ओ., सहारनपुर ने चिकित्सको को दी। यूपीएनएचए के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने सभी सदस्यों को फायर एनओसी के बारे में जानकारी दी और एनओसी लेने में हर संभव मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी माननीय सदस्य का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर यूपी नर्सिंग होम असोसिएशन के सचिव डॉ. राहुल सिंह,कोषाध्यक डॉ. अमित पांडे के अलावा बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे जिनमे डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ नीरज आर्या, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. रजनीश दहुजा, डॉ. वंदना आर्य, डॉ महेश चंद्रा,रिक्की चौधरी, डॉ अनुपम मलिक, डॉ अरिष्ट जैन, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ अरुण अनेजा, डॉ प्रशांत खन्ना, डॉ महेश गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button