उत्तर प्रदेश

हर वर्ग समाज एकता फाऊंडेशन द्वारा नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। हर वर्ग समाज एकता फाऊंडेशन सहारनपुर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार कोरी के नेतृत्व में देहात विधानसभा अध्यक्ष इजहार को बनाया गया व महानगर उपाध्यक्ष रईस को बनाया गया। समीम की संस्था के प्रति लगन को देखते हुए महा नगर उपाध्यक्ष बनाया गया पगड़ी व फूल मालाएं पहनकर सम्मानित किया गया व नियुक्ति पत्र दिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि हुए जिन लोगों को नियुक्ति दी गई है ये लोग अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजाद ने भी मीटिंग में अपनी बात को रखते हुए कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोग कार्य करे धर्म मजहब को लेकर भेदभाव ना करे और सभी संस्था से जुड़े कार्यों को अपनी सच्ची श्रद्धा व लगन से करे पिछले तीन वर्षों से लगातार हम लोग संस्था से जुड़े सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकीन अल्वी, राष्ट्रीय महासचिव गुफरान मलिक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मौ0 आजाद, नगर अध्यक्ष हैदर अन्सारी, मौ0 फरमान, मौ0 तालिब, मौ0 जावेद, मौ नईम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button