उत्तराखंडप्रशासन

शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, बच्चों को दी जाने वाली कफ सिरप पर कार्रवाई

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। अपर आयुक्त फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में विभागीय टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को खांसी और सर्दी-जुकाम में दी जाने वाली कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाई गई। टीम ने दुकानों में भंडारित संबंधित सिरप को मौके पर सील कर दिया और औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया कि वे इन दवाओं का विक्रय न करें। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कई औषधि विक्रेता फर्मों ने स्वयं संज्ञान लेते हुए संदिग्ध औषधियों की बिक्री पहले ही रोक दी थी और उन्हें दुकानों से हटा दिया था।

टीम ने ऐसे भंडारित सिरप को भी मौके पर सील कर दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को सात औषधियों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए लिए गए। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में कुल 23 कफ सिरप के नमूने जांच हेतु एकत्र किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि बाजार में उपलब्ध औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button