उत्तर प्रदेशप्रशासन

सहारनपुर स्कूल गर्ल का पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक नाबालिग स्कूली छात्रा का चार महीने से पीछा करने के आरोपी मोहित पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 08 मई 2025 को प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र नागर के नेतृत्व में की गई। घटना के संबंध में 07 मई 2025 को पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि मोहित उनकी बेटी का स्कूल जाते समय पीछा कर रहा था।

शिकायत के आधार पर थाना जनकपुरी में मुकदमा संख्या 97/25, धारा 78(2) भारतीय न्याय संहिता और 11/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहित को ग्राम खुर्द से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मउनि मोनिका यादव, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, आदित्य कुमार और महिला कांस्टेबल तनु शर्मा शामिल थीं।

आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे समय पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र नागर ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है, और ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button