उत्तर प्रदेशराजनीति

जी आई सर्वे निरस्त करवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने नगर निगम में दिया धरना

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के द्वारा नगर निगम टैक्स विभाग ने पूरे नगर सहारनपुर में जी आई सर्वे टैक्स लगाने का लगातार विरोध हो रहा है और इस संबंध में आज समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महानगर की इकाई ने नगर निगम में धरना दिया और नगर आयुक्त को जी आई सर्वे निरस्त करवाने के संबंध में ज्ञापन दिया।

हाजी नवाब अंसारी ने कहा की जी आई सर्वे एक काला टैक्स है जिसे नगर की जनता पर लगाने का काम किया गया है जिससे जनता में एक भय का माहौल बन गया है। सर्व निरस्त होना अत्यधिक जरूरी है। टिंकू अरोड़ा ने कहा कि जी आई सर्वे सरकार का थोपा हुआ कर है। महंगाई और रोजगार से वैसे ही जनता का राब्ता है और ऐसे में नए-नए टैक्स लगाकर आए दिन उत्तर प्रदेश सरकार जनता को परेशान करने का काम कर रही है और सत्ता पक्ष के जन्म प्रतिनिधि जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है जिसे समाजवादी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।

जिला कार्यालय प्रभारी एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी और पार्षद अहमद मलिक ने कहा की सरकार में कोई भी वर्ग खुश नहीं है। इस मौके पर पार्षद फहाद सलीम, शहजाद अहमद व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष, गुलशन खान महिला सभा महानगर अध्यक्ष सहजामा अधिवक्ता महानगर अध्यक्ष, अहमद मलिक गुलशन अंसारी, राजकुमार दानिश मलिक, मुकीम मलिक विशाल यादव, सावेज मलिक, नफीस अंसारी, सायरा बानो महानगर सचिव, नदीम अंसारी महानगर नगर मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button