भारतीय मजदूर संघ से श्रमिक और कर्मचारी का हित निहीत: धर्मेंद्र धवलहार
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ भी गौरव गाथा की सहयोगी भूमिका में रहा है: तरुण भोला

कलयुग दर्शन (24×7)
कलीम अंसारी (संवाददाता)
सहारनपुर। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के आज 70 के उपलक्ष्य में सिचाई विभाग के डा0 अम्बेडकर संघ भवन में एक विचार गोष्ठी का आईजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय मंत्री धर्मेन्द्र धवलहार मुख्य व्यक्ता तरुण भोला अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एव सन्चालन जिलामंत्री आनंद त्यागी एव इकाई अध्यक्ष रूपेश कुमार ने किया अपने अधक्षीय विचार रखते हुए धर्मेन्द्र धवलहार ने बताया की भारतीय मजदूर संघ गत 70 वर्षो से श्रमिको एव कर्मचारियों को राष्ट्रवाद के साथ राष्ट्र हित, उधोग हित तथा कर्मचारी हित के साथ कार्य करके शून्य से शिखर तक की यात्रा की है जिसमे राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकार कर्मचारी, श्रमिक एव कर्मचारी हितों के रक्षार्थ कार्य करना शिखाया जाता है। तथा समापन कार्य क्रम के नियमित आज दिल्ली में एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि आदरणीय मोहन भागवत जी संघ सरचालक है।
तरुण भोला अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य ने बताया की भारतीय मजदूर संघ में अनेक संघठन सहयोगी के रूप में जुड़े है तथा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ अखिल भारतीय स्तर पर कर्मचारियों तथा 16 राज्यो में पूर्ण रूप से 2 राज्यो में प्रारम्भिक व्यस्था में है तथा राष्ट्रवाद के साथ कार्य करके कर्मचारियों के हितों लिए कार्य कर रहा है जिसमे पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रथम है। आनंद त्यागी जिलामंत्री ने कहा की गौरवमय क्षणो के हम सभी साक्षी बन रहे है यह हमारा सोभाग्य है तथा भारतीय मजदूर संघ भारत का ही नही वरन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, रूपेश कुमार अध्यक्ष अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर (सिचाई विभाग) ने बताया की कर्मचारी हितों के लिए सदैव संघठन कार्य करता है और गौरव का विषय है कि यह संगठन राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य को समापन करना सीखता है। आज की विचार गोष्ठी में मणिक पाल, सौरभ गौतम, पूर्व सिचाई संघ अध्यक्ष राजेश कुमार, सजय कुमार, सुंदर लाल, लक्ष्य गौड़ आदि कर्मचारियों के साथ साथ दर्जनों कर्मचारियों ने भाग लिया।
[banner id="7349"]