उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोकदल की ताकत बढ़ रही है: त्रिलोक त्यागी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

सहारनपुर। आवास विकास दिल्ली रोड पर शिवा वेंकट हाल में आयोजित रालोद के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी का रालोद ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि सहारनपुर में भी रालोद बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की ताकत बढ़ रही है क्यों कि कार्यकर्ताओं का सम्मान रालोद में सर्वोपरि है। आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण ही रालोद पंचायत चुनाव में ताकत दिखाएगा। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आपका दुख दर्द हमारा है सबको न्याय मिलेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह, थाना भवन विधायक अशरफ अली, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी, वरिष्ठ नेता विनय प्रधान, सहारनपुर जिलाध्यक्ष शाहजमां खान, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, शामली जिलाध्यक्ष वाजिद अली, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष मेरठ प्रशांत चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार शारिक चौधरी, मुकेश चौधरी, राजदीप, धर्मेंद्र, सुनील आदि ने भी चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष योगिंदर चेयरमैन ने की। संचालन प्रदेश महासचिव चौ धीर सिंह ने किया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button