उत्तर प्रदेश

महिलाएं आपातकाल में हेल्पलाइन का उपयोग करें: श्रुति

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत निगम में अनेक कार्यक्रम आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज नगर निगम में एक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रचार प्रसार के लिए अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी व महिला कर्मचारियों ने एक वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा निगम परिसर में ही एक महिला हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गयी। महिलाओं ने मिशन शक्ति के रुप में एक ग्रुप सेल्फी भी ली।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के उपाय सुझाए गए और पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 आदि के सम्बंध में जानकारी दी गयी।

अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव ने महिलाओं से सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने महिलाओं को बताया कि महिला सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा अनेक हेल्पलाइन शुरु की गयी है, जो बहुत प्रभावी है, शिकायत पर 24 घण्टे के भीतर समस्या का समाधान हो जाता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे उनका उपयोग कर सकती हैं।

निगम की सभी महिला कर्मचारियों ने मिशन शक्ति के रुप में एक ग्रुप सेल्फी ली और बाद में मिशन शक्ति के प्रचार प्रसार के लिए एक वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। निगम परिसर में एक महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गयी। अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने रिबन काटकर हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद नीरज शर्मा, मुकेश गक्खड़, स. राजेंद्र सिंह कोहली, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button