पूंजी पत्तियों के हाथों देश बेचा जा रहा: डॉ अशोक मलिक
आजाद भरत को सुरक्षित रखना है चुनौती: डॉक्टर मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। दिल्ली रोड के चुनौती से टपरी बायपास रोड स्थित विशाल जाट भवन में आर्य जाट समाज कल्याण समिति द्वारा द्विवार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें हाई स्कूल इंटर इंटरमीडिएट हायर एजुकेशन सहित व्यावसायिक एजुकेशन और आई पी एस आई ए इस व खिलाड़ियों सहित अन्य क्षेत्रों में जाट समाज को गोर्बान्वित करने वाले 92 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने प्रतिभाओ को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा की हमें गर्व है कि हमारे अमर शहीद भगत सिंह जैसे अनेको पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानियां दी है।

जाट समाज नेतृत्व करने वाली कौम है महाराजा सूरजमल जैसे महारथी ने जिन्होंने दिल्ली का लाल किले का दरवाजा फाड़कर राजस्थान की राजधानी को आज भी सुशोभित कर रहा है जब जब देश की सत्ता में जाट कॉम हासय पर रही है तब तक देश पर संकट के बादल छाए हुए हैं इसलिए भारत देश को जाट समाज के नेतृत्व की आवश्यकता है और उसके लिए आज हमें एकजुट होने का संकल्प लेना होगा आज देश की बागडोर कमजोर लोगों के हाथों में है पूंजीपतियों के हाथों में देश को बेचा जा रहा है यह चिंता का विषय है इस देश को आजाद कराना आसान था लेकिन आज इस आजाद भारत को सुरक्षित रखने की चुनौती हमारे सामने है।

आर्य जाट समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा की आज समाज के युवाओं को पहरा देना जरूरी हो गया है अच्छे संस्कार युक्त समाज की स्थापना करने के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना भी हमारे लिए चुनौती है हमें मृत्यु भोज दहेज प्रथा सहित अन्य समाज में फैली कुरीतियां पर भी गहन मंथन किया गया है का चौधरी बख्तावर सिंह जी को सर्व समिति से पुन अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम को करनल एस पी सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम पर ब्लॉक प्रमुख चौ विजेंद्र सिंह किसान नेता भगत सिंह वर्मा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेश दहिया पूर्व जिला अध्यक्ष मास्टर रणवीर सिंह रविंद्र मलिक वीर सेन सतेंद्र सोलंकी भगत सिंह दिनकर मलिक नतथू सिंह ठेकेदार महिला जिला अध्यक्ष रेनू चौधरी बबीता मलिक अशोक कुमार चौधरी आदि ने संबोधित किया।
[banner id="7349"]



