उत्तर प्रदेश

राज्यसभा सांसद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया व भाजपा सरकार की उपलब्धियां के बारे में जनता को जागरूक करने की बात कही

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

छुटमलपुर। छुटमलपुर रुड़की रोड पर भाजपा नेता विकास गुप्ता के कैंप कार्यालय पर राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल व पूर्व मंत्री संजय गर्ग का भाजपा व वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व एवं दुरदर्शी मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय निर्माण की एक नई गाथा लिखी गई हैऔर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रभावशाली नीतियों के माध्यम से देश की दिशा ओर दशा में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजर की व्यवस्था ने देश की प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है।

केंद्र व उत्तरप्रदेश की सरकार ने हाल ही में किए गए ऐतिहासिक जी एस टी सुधार का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में जी एस टी रिफॉर्म के बाद अब बाजारों में भी बिक्री में भी बढ़ोतरी होगी यह सुधार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को दशहरा पर्व व दीपावली के उपहार के रूप में दिया गया है और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में ईमानदारी से जुट जाए भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास गुप्ता व जिला पंचायत सदस्य दुबे सिंह कंबोज ने कहा कि सभी लोग स्वदेशी अपनाए ओर सभी व्यापारियों से अपील की। जी एस टी छूट का अधिकतम लाभ ग्राहकों तक पहुंचाए व सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव व एम एल सी चुनाव में सभी के वोट बनवाए व सभी कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में घर घर जाकर जनता को जागरूक करे।

Related Articles

Back to top button