डीआईजी अभिषेक सिंह ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक
कानून व्यवस्था व लंबित विवेचनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र के तीनों जनपदों, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा जनपदों में कानून व व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जनपदों में घटित होने वाली छोटी से छोटी घटना पर भी तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए तथा राजपत्रित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने पर बल दिया और कहा कि सभी थानों में लंबित मामलों का शीघ्र एवं न्यायसंगत निस्तारण किया जाए ताकि जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था में और मजबूत हो सके।
[banner id="7349"]



