उत्तर प्रदेश

महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक का किया गया लोकार्पण

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद रजिस्टर्ड संबद्ध अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रजिस्टर्ड की महानगर शाखा सहारनपुर द्वारा रोहिलखंड नरेश महाराजा रणवीर सिंह रोहिला जी की 822 वी जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर धर्म पाल सिंह रोहिला जी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन मास्टर कुलदीप सिंह रोहिला राष्ट्रीय महामंत्री ने किया। इस कार्यक्रम में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक के लोकार्पण तथा ऐतिहासिक शिलालेखो के अनावरण हेतु कुंवर बृजेश सिंह माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार वाई0पी सिंह राज्य मंत्री एवं सिडको चेयरमैंन उत्तर प्रदेश सरकार नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, प्रथम महापौर संजीव वालिया, शीतल विश्नोई महानगर अध्यक्ष, राकेश जैन, नरेश धनगर, हेमन्त अरोड़ा, अमित गगनेजा, अभय प्रताप सिंह राणा, दिग्विजय सिंह चौहान, नीरज चौहान, जयवीर सिंह राणा, कुलवीर सिंह राणा, रणदीप सिंह पुंडीर, डॉक्टर नीलू राणा, रेखा रोहिला, आदि गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया।

महाराजा रणवीर सिंह रोहिला चौक का लोकार्पण तथा शिलालेखो का अनावरण माननीय राज्य मंत्री एवं सिडको चेयरमैंन वाई0पी सिंह, डॉक्टर अजय कुमार सिंह, संजीव वालिया, राजीव गुंबर, अभय प्रताप सिंह राणा, नीरज चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान डॉक्टर धर्म पाल सिंह रोहिला, मास्टर कुल दीप सिंह रोहिला, प्रेम चंद रोहिला, समय सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया तथा अनेक गणमान्य वक्ताओं ने समारोह को संबोधित किया। समय सिंह पुंडीर ने राजपूताना रोहिलखंड के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिला के संघर्ष पूर्ण जीवन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अट्ठारहवीं सदी से पहले रोहिलखंड में राजपूतों का शासन था सल्तनत काल से लेकर मुगल काल तक रोहिलखंड को कोई भी दिल्ली सुलतान पूर्णतया कभी नहीं जीत पाया। समारोह में मुख्य रूप से नरेश राणा, अमित रोहिला, राकेश रोहिला, मनीष रोहिला, प्रदीप रोहिला विजेंद्र सिंह रोहिला, एडवोकेट संजय रोहिला, वेदपाल रोहिला, विनोद कुमार रोहिला, नितिन रोहिला, आकाश रोहिला, नंद किशोर रोहिला, संजय रोहिला आदि सहित सर्व समाज से सेंकड़ों की भीड़ उपस्थित रही।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button