उत्तर प्रदेश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजि0) देवबंद इकाई की नवनियुक्त थाना प्रभारी कोतवाली देवबंद अमरपाल शर्मा के साथ परिचय बैठक का हुआ आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

नीरज धीमान (सहारनपुर देहात प्रभारी)

देवबंद। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा से ही देश की आर्थिक उन्नति की रीढ़ रहा है व्यापारी समाज में प्रशासनिक कार्यों में अपना बढ़कर सहयोग दिया है अतः पुलिस से प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है कि व्यापारी समाज के साथ कोई भी शोषनात्मक कार्रवाई न की जाए। व्यापारी समाज को अपने हक की लड़ाई के लिए प्रशासन के प्रतिरोध में भी जाना पड़ा तो व्यापार मंडल व्यापारी समाज की लड़ाई में उसके साथ है। नवनियुक्त थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा जी में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में समाज के किसी भी वर्ग को शिकायत नहीं होने दी जाएगी वह स्वयं 24 घंटे किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए उपलब्ध रहेंगे कोई भी व्यापारी किसी भी समय बेहिचक उनसे जाकर अपनी समस्या रख सकता है किसी भी वर्ग के साथ कोई भी गलत कार्रवाई नहीं की जाएगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महामंत्री राजेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, संरक्षक संदीप शर्मा, मनोज सिंघल एडवोकेट, युवा इकाई के अध्यक्ष वंशराज सिंघल, फिरोज गौड, आदि ने भी व्यापारियों की समस्याओं को थाना प्रभारी के समक्ष रखा और जनहित में उनके समाधान के लिए थाना प्रभारी महोदय से प्रयास करने के लिए कहा। बैठक को पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर, वरिष्ठ एडवोकेट ठाकुर सुरेंद्रपाल, अय्यूब बेग आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, मोहित अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, मन्नू सिंघल, सौरभ बंसल, अमित गर्ग, पुष्कर वर्मा, लकी वर्मा, सचिन ऐरन, नीरज जैन, राशिद कमाल, रिजवान अंसारी, खलील खान, बबलू आढ़ती , भूरा अंसारी, रिहान कुरेशी, फैयाज कुरैशी, जावेद आसी आदि साथी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button