उत्तर प्रदेश

छुटमलपुर में आसपा का कार्यक्रम आयोजित, कारी अबरार बने नगर अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)

नीरज धीमान (सहारनपुर देहात प्रभारी)

छुटमलपुर। नगर पंचायत हरिजन कॉलोनी में आज़ाद समाज पार्टी का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट संदीप कांबोज और नितिन बंसल पहुँचे। मंच संचालन वरिष्ठ आसपा नेता फिरोज़ ने किया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार के तहत कारी अबरार को नगर अध्यक्ष मोहम्मद अदनान को नगर उपाध्यक्ष तथा अरशद कुरैशी को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव–नियुक्त पदाधिकारियों को मंच से शुभकामनाएँ दी गईं। मुख्य अतिथि एडवोकेट संदीप कांबोज ने कहा कि पार्टी में गुटबाज़ी जैसी कोई बात नहीं है। यह केवल अफ़वाह है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत है और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी की ताकत और अधिक बढ़ रही है।

वरिष्ठ नेता फिरोज़ ने कहा कि आसपा हमेशा गरीब और वंचित वर्ग की आवाज़ उठाने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद आज युवाओं और समाज के हर वर्ग के दिलों में जगह बना रहे हैं। आने वाला समय पूरी तरह आज़ाद समाज पार्टी का है, इसलिए अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विनोद पैगावल ने कहा कि आसपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद ने अब तक सदन की एक भी छुट्टी नहीं ली, क्योंकि वहीं से मजलूमों की आवाज़ उठाई जाती है। उन्होंने कहा कि संसद में कई ऐसे कानून बनाए जाते हैं, जो समाज के कमजोर वर्ग को प्रभावित करते हैं, इसलिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है।

नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद अदनान ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन–जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश सैनी ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में पार्टी नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगी कार्यक्रम में डॉक्टर मोहम्मद रिज़वान, नगर उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, नवाब अंसारी (जिन्होंने मौके पर सदस्यता ग्रहण की), सचिन एडवोकेट, राव मेहरबान (भावी प्रत्याशी), विधान सभा अध्यक्ष विनोद पैगावल, शमशेर मलिक तथा पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद सलमान सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button