उत्तर प्रदेश

लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय हिंदुस्तान स्काउट गाइड प्रशिक्षण कैंप का समापन हुआ

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

छुटमलपुर। फतेहपुर भादो स्थित लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय से चल रहे स्काउट कैंप का संध्या काल में समापन किया हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय को जिला ओलंपिक संघ की स्थाई सदस्यता का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया कविता अरोड़ा। स्काउट गाइड के माध्यम से विभिन्न प्रकार की क्रियाकलाप बच्चों को सिखाई गयी। हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला सचिव मुस्तकीम अंसारी और अंबेडकर स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप व डॉ मनोज सिंधी ने बच्चों के उत्साह व ऊर्जा पूर्वक कार्य करने और विद्यालय के अनुशासन को देखकर हिंदुस्तान स्काउट गाइड की आजीवन सदस्यता विद्यालय को प्रदान की और उसके साथ ही जिला ओलंपिक संघ की स्थाई सदस्य बनाकर विद्यालय को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या कविता अरोड़ा ने समस्त विद्यालय की ओर से मुस्तकीम अंसारी जिला सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप जिला सहारनपुर अंबेडकर स्टेडियम एथलेटिक्स कोच और डॉ मनोज सिंधी का आभार व्यक्त किया। तथा बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि जिला ओलंपिक संघ की स्थाई सदस्यता विद्यालय को प्रदान की जिन भी बच्चों को खेलकूद में रुचि है ‌और जो बच्चे अंडर 18 हैं। उन्हें भी अपना कौशल दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

स्काउट कैंप के माध्यम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास तो होता ही है साथ ही बच्चों के अंदर टीमवर्क में काम करना प्राकृतिक आपदाओं से हमें कैसे निपटना है।तथा विकट परिस्थितियों में अपने धैर्य को कैसे बनाए रखना है। हिंदुस्तान स्काउट कैंप के माध्यम से बच्चों के अंदर सिर्फ इंसानियत का पाठ पढ़ाया जाता है । ताकि यह बच्चे आने वाले समय में देश का नवनिर्माण कर सके। स्काउट कैंप के माध्यम से बच्चों के अंदर एक आदर्श नागरिक बनने की भावना प्रेरित की जाती है। आर्यन, आस्था, अभिराज, देवांश, ईशानी, जुगनू, मनवीर, अली, नव्या, सावी, सृष्टि, तृषा, विराट, ईस्माइल, देवांश, प्रियांशी, उजेर, अपूर्वा, अभिनव, पारस, प्रदुमन, जिया, सनाया, नमन, डिंपी, खुशी, दिव्या, मयंक, रयान, अबूसाद, लविश, शौर्य, जेसिका, खुश आदि अनेक बच्चों ने स्काउट कैंप में भाग लिया। बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रथम पुरस्कार पंजाब टीम‌ द्वितीय पुरस्कार अपूर्वा टीम और तृतीय पुरस्कार राजस्थान टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button