अपने किसान मसीहा की जयंती गर्व से मनाएंगे: चौ नीरपाल
कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
नकुड़ क्षेत्र के गांव शुक्रताल में रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 23 दिसम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस, समता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिसके तहत 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे सहारनपुर हसनपुर चुंगी पर एकत्रित होकर कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक तक पदयात्रा करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी साहब देश के महान किसान नेता रहे। ऐसे महान पुरुष की जयंती मनाना किसानों के लिए गर्व की बात है। उनकी विचार धारा देश को मजबूत बनाती है। इस अवसर कैप्टेन अरविन्द फौजी, सूबेदार धर्मवीर, बबलू चौधरी, विपिन चौधरी, अनुज चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, अमित चौधरी, विशाल चौधरी, नवीन चौधरी, आशीष चौधरी आदि उपस्थित रहे।




