उत्तर प्रदेश

पद यात्रा को सफल बनाने पर सभी राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर पद यात्रा को सफल बनाने पर सभी राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर पद यात्रा को सफल बनाने पर में सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। चौधरी साहब की नीतियों की अलख जन जन तक पहुंचे यही हम सबका उद्देश्य है।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब की विचारधारा को गांव गांव घर घर पहुंचाएंगे उनके महान आदर्शों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि में मुख्य रूप से उत्तराखंड की टीम प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार शारिक़ चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष रुपिन चौधरी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, चौ अरविंद बादी, युवराज सिंह,लाल धर्मेंद्र,का पद यात्रा को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button