पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल ईदगाह के मैनेजर एवं नगर आयुक्त से मिला

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। ईद उल फितर का पर्व नजदीक है और उसके मध्य नजर रखते हुए ईदगाह की साफ-सफाई की व्यवस्था और अंबाला रोड वाले नाले से ईदगाह के बाहर पानी एकत्र होने के संबंध में ईदगाह के मैनेजर शाहिद जुबेरी नर्सरी वाले के साथ पार्षदों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त महोदय से मिला और ईद से पूर्व साफ सफाई से लेकर लाइट व्यवस्था आदि चीजों को लेकर ज्ञापन दिया जिस पर तत्काल नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए की तत्काल प्रभाव से सभी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया जाए। स्वास्थ्य अधिकारी और के निर्माण को भी निर्देश दिए गए के मौके पर जाकर मौके का जायजा लेने के उपरांत तत्काल से कार्य कराया जाए।

पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा ईद का पर्व खुशियों का त्यौहार है और बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए पूरे जिले से ईदगाह पर आते हैं ऐसे में नगर निगम का कर्तव्य है कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किया जाए जिससे किसी भी व्यक्ति को कोई भी असुविधा ना हो इस मौके पर पार्षद हाजी नूर आलम, पार्षद नदीम अंसारी, पार्षद इमरान सैफ़ी, पार्षद नितिन जाटव पार्षद रजीव अन्नू पार्षद फहाद सलीम, वरिष्ठ समाज सेवी हैदर राहुफ़, सोनू, लक्की जाटव आदि मजबूत पार्षद दल के लोग मजबूत रहे।



