उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस पर विकास भवन में महान विभूति नेताजी की जयन्ती मनायी गयी। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन एवं कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। श्री सुमित राजेश महाजन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और भारत की आजादी में उनके अतुल्य योगदान को याद किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आहवान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एम०पी० सिंह गोड, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता श्री रविशंकर, परियोजना अधिकारी नेडा श्री आर०बी० वर्मा, श्री राजीव बंसल, श्री आदित्य त्यागी, श्री अनिल कुमार शर्मा, श्रीमती सुनीता रानी श्री दीपक राठौर एवं विकास भवन के अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button