प्रेम से बढ़कर दुनियां में कुछ नहीं: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। दिल्ली रोड बसंत विहार में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता राजदीप ढाका की अध्यक्षता में किया गया। एक दूसरे को प्रेम का गुलाल लगाया गया। होली मिलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पावन पर्व है जो रिश्तों में मिठास और अपनापन लाता है। होली के रंग आपस की दूरियों को मिटा देते हैं।

होली प्रेम का प्रतीक है और प्रेम से बढ़कर दुनियां में कुछ नहीं है। मैं रालोद कार्यकर्ताओं को दिल से साधुवाद देता हूं जिन्होंने होली मिलन का खूबसूरत कार्यक्रम आयोजित किया। खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि हम सब प्रेम के प्रतीक होली पर्व पर संकल्प ले कि एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे, एकजुट होकर रहेंगे। इस दौरान राजदीप ढाका, पप्पू चौधरी, उसेद्र शर्मा, राजीव चौधरी, लल्लन प्रसाद, मनीष चौधरी, रामपाल सिंह, चंद्रकिरण, देवेंद्र सिंह, पुष्पेन्द्र, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



