उत्तर प्रदेश

सपा नेता राहुल भारती की नानी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़, सभी राजनीतिक दल हुए शामिल

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। शहर के मोहल्ला गढ़ी मलूक न. एक में समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती की नानी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने मान्यवर कांशीराम साहब को याद करते हुए कहा कि परिवार से इंसान का चले जाना दुखदाई होता है लेकिन उसके रुके हुए कार्य को पूरा करना परिवार की जिम्मेदारी होती है जिससे आज राहुल भारती लगातार आगे बढ़ा रहे है, उन्होंने राहुल भारती द्वारा पार्टीहित में किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश ने कहा कि वह विधायक भले भगवानपुर की है लेकिन बेटी सहारनपुर की रही है उन्होंने श्रीमती चंद्रवती के भावुक पलो को यादकर राहुल भारती को अपना छोटा भाई बताया।

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान अलीग, बेहट विधायक उमर अली खान, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद, पूर्व विधायक वीरेन्द्र ठाकुर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, भीम आर्मी जय भीम जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम, सपा नेत्री रूही अंजुम व उमानेगी मौर्य ने भी विचार रख श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रताल स्थित सती अनुसूइया धाम से पधारे संत सतीश दास, साधना गुरु परविंदर धारियां व भंते अनुकीर्ति ने अपनी वाणी से श्री राहुल भारती को आशीर्वचन दिए और दिवंगत आत्मा हेतु संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के श्रीचरणों में अरदास की।

कार्यक्रम पश्चात श्री राहुल भारती ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में आपने जो अपनापन दिखाया है उसके लिए वह आभारी है और नानीजी के दिए हुए संस्कारों पर अमल करते हुए सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे। कार्यक्रम में संचालन सतेन्द्र गौतम एडवोकेट ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव किशन जाटव, राष्ट्रीय महासचिव कर्मसिंह, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आकाश गौतम, उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष सत्यम पनियाला, प्रदेश सचिव इसरार चौधरी, ब्लॉक प्रमुख एड. धनप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय सचिव एससी एड. संजीव नौटियाल, गुलजार सलमानी, पार्षद टिंकू अरोड़ा, पार्षद संजीव कर्णवाल, ऋषिपाल भारती, नक्षत्रपाल सिंह, रमन भारती, जिला पंचायत सदस्य रकम सिंह, सुदेश गुर्जर, विनोद कांबली, राजीव भारती, एड. जमाल साबरी, सुरेश कुमार, अब्दुल गफूर, मोदीमल प्रधान, नरेश लाम्बा, आशीष ढींगरा व अबलिश गौतम समेत अनेको दलो के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button