वीर बिरसा मुंडा ऱाष्ट्रा प्रहरी सम्मान से विजयकान्त चौहान सोनभद्र के दूधी नगर में हुए सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट दूधी नगर जिला सोनभद्र द्वारा देश भर में निस्वार्थ समाज सेवा रक्त दान सेवा गौ सेवा में निरन्तर पिछले कई वर्षों सक्रिय कार्य करने वाले समाजिक संगठनों के उत्साह वर्धन एवम सगठन के मुख्य।संचालको व संस्थापकों के ऐतिहासिक सम्मान के लिए आज वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त दाता एवम राष्ट्र प्रहरी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक हरि राम चेरो राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जन जागृति संघ चेरो एवम श्री मति रूबी प्रशाद पूर्व विधायक वर्तमान चेयरमेन नगर पालिका परिषद दूधी नगर जिला सोनभद्र श्री कमलेश मोहन गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत श्री विकास कुमार अध्यक्ष प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान जूनियर भगत सिंह संस्थापक वन्देमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट को देशभक्ति के प्रचार गौसेवा रक्त दान क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करने के लिए मेडल लगाकर शाल पहनाकर सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत शेरे हिंद विजयकान्त चौहान जुनियर भगत सिंह ने कार्यक्रम सयोजक प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट टीम व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद श्री मति रूबी प्रशाद,श्री मान हरि राम चेरो पूर्व विधायक, श्री कमलेश मोहन गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष आदि का आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि सम्मान व्यक्ति का नही व्यक्तिव का होना चाहिए व्यक्ति मर जाता है व्यक्तिव सदैव ह्रदय में समाज अपने सदकार्यो की वजह से जिंदा रहता व्यक्ति को अपना चरित्र धर्म के बताए सदमार्ग पर चलते हुए इतना पारदर्शी रखना चाहिए कि व्यक्ति मर भी जाये तो इसके चित्र की नही उसके कर्मो के चरित्र की निरन्तर चर्चा निरन्तर होती रहे पूजा होती रहे।

विजयकान्त चौहान ने नेपाल भूटान व देश भर के बंगाल दिल्ली पंजाब हरियाणा बिहार उड़ीसा मुम्बई उत्तराखण्ड आदि कई राज्यो से आये देशभक्त समाजिक संगठनों रक्तदाताओं ,गौ रक्षक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मंच से आह्वान करते हुए कहा कि पूरे भारत मे लव जिहाद का आतंक फैला है गौ हत्या जारी है डीप स्टेट चाइना पाकिस्तान ओर पेसो के लिए बिकने वाले भारत के गद्दारो व भृष्ट विपक्ष के गठजोड़ द्वारा भारत मे फैलाये जा रहे जातिवाद के जहर से भारत का सनातन धर्म और देश की एकता अखंडता खतरे में है इसलिए प्रत्येक सच्चे भारतीय को अपने आसपास जातिवाद का जहर घोलने वाले देश के गद्दारो का विरोध करना चाहिए और उनका एक जुट होकर समाजिक बहिष्कार करना चाहिये। शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान के जोशीले जोश और जुनून से भरे क्रांतिकारी कविताओं से भरे सम्बोधन से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा और भारत माता की जय वन्देमातरम के नारे गूंज उठे। कार्यक्रम से पूर्व ncc के बच्चों संग dj साउंड गाड़ी के साथ देशभक्ति गीतों की धूम मचाते हुए प्रभात फेरी का पूरे दूधी नगर में भृमण किया गया रास्ते के बाजारों में स्थानीय व्यपारियो ने फूल बरसाकर स्वागत किया। छोटे छोटे बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा मन मोह लिया। कार्यक्रम में देशभर से आये सभी समाजिक सगठनों व स्थानीय अतिथियों के रुकने रहने खाने पीने की बहुत सुंदर व्यवथा की गई।



