उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाने के सख्त निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का मंडलायुक्त श्री रूपेश कुमार जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडलायुक्त ने गुरु नानक इंटर कॉलेज अंबाला रोड तथा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जे वी जैन इंटर कॉलेज ,जयनारायण खेमका गर्ल्स इंटर कॉलेज सहारनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखें तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केन्द्रों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button