शिविर में 38 लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (संवाददाता)
नागल। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पर लगाए गए आयुष्मान कार्ड शिविर में पात्रता सूची के आधार पर 38 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ नितिन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में निर्धन व सिटिजन व्यक्तियों को निःशुल्क अच्छी चिकित्सा सेवा देने के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर के आयोजन होने से पहले ही क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं को लाभार्थियों की पात्रता सूची के आधार पर शिविर में अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप गुरुवार को शिविर के दौरान क्षेत्र के 38 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस दौरान आयुष्मान मित्र रवि कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मुकुल कुमार, मुकर्रम, अलका, सुमन, धनंजय आदि रहे।



